कोरोना और मंकीपॉक्स के बाद कोक्स सैकी वायरस ने बढ़ाई चिंता, बच्चों को इससे अधिक खतरा, जानें लक्षण

कोरोना और मंकीपॉक्स के बाद कोक्स सैकी वायरस ने बढ़ाई चिंता, बच्चों को इससे अधिक खतरा, जानें लक्षण

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत में कोरोना और मंकीपॉक्स चिंता का विषय बन चुका है। वहीं दूसरी तरफ एक नए वायरस ने भारत में एंट्री ले ली है। इस वायरस का नाम कोक्स सैकी वायरस (Cox sackie Virus) है। यह वायरस 5 साल से कम आयु वर्ग के लिए अधिक खतरनाक बताया जा रहा है। कोक्स सैकी को लेकर स्वास्थ विभाग भी सतर्क हो चुका है और बचाव के लिए तैयारियां भी शुरू कर चुका है। देश के कई भागों में इन वायरस के मामले देखें जा चुके हैं। फिलहाल, सरकार कोरोना और मंकीपॉक्स को लेकर सावधानी बरत रही है।

यह भी पढ़े… इस दिन से शुरू हो रही है Flipkart पर सेल, सस्ते में मिलेगा स्मार्टफोन, TV और AC पर भी भारी छूट

हालांकि अब भी कोरोना के मामले कम नहीं हुए है, वहीं दूसरी तरफ मंकीपॉक्स ने खतरे की घंटी बजा दी है। अब कोक्स सैकी भी टेंशन बनता नजर आ रहा है। बता दें की कोक्स सैकी भी एटारो वायरस ग्रुप का एक वायरल इन्फेक्शन है। यह उनलोगों पर जल्दी असर करता है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। अध्ययन के मुताबिक यह वायरस 5 साल से कम आयु वाले बच्चों पर जल्दी अटैक करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस वायरस का फैलने का खतरा बना हुआ है। इसका बचाव करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और बार-बार हाथ धोने की सलाह दी गई है।

कोक्स सैकी वायरस के लक्षण

यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैल सकता है। कफिंग और मरीज के बिस्तर के संपर्क में आने से इस वायरस का संक्रमण हो सकता है। बुखार, गले में खरास, भूख ना लगना, सिरदर्द, रेसा बनना, त्वचा पर चकते बनना, मुंह में छाले और कूल्हे में दर्द इस वायरस के लक्षण हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews