Covid-19: कोरोनावायरस से भी हो सकता है फायदा, कोविड -19 कम करता है “HIV” का खतरा

Covid-19: कोरोनावायरस से भी हो सकता है फायदा, कोविड -19 कम करता है “HIV” का खतरा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है । पिछले 2 सालों से पूरी दुनिया कोरोना से परेशान है , लेकिन एक नए अध्ययन के मुताबिक इस वायरस से मनुष्य के शरीर में कई लाभ का पता भी लगाया गया है। है। हालांकि आज तक कोविड -19 का नुकसान ही दिखा है, लेकिन क्या आपको पता है, इससे कुछ अच्छा भी हुआ है? बता दे कि, यह वायरस  एक बड़ी  बीमारी के खिलाफ सही साबित हो सकता है। “HIV ” जो एक तेजी से फैलने वाली बीमारी , जो कोरोना से भी पुरानी है।

एक अध्ययन के अनुसार आनुवंशिक जोखिम ( genetic risk ) कारक ( factor) गुणसूत्र –3 ( chromosomes) पर एक क्षेत्र में पाया जाता है। जिसमें कई जीन होते शामिल होते हैं। इसके आसपास कई जीन (gene) हैं, जो इम्यून सिस्टम में रिसेप्टर्स को एन्कोड करते हैं। इन रिसेप्टर्स में से एक – CCR5 – सफेद रक्त कोशिकाओं को संक्रमित करने के लिए एचआईवी वायरस( HIV virus) द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़े … बजरंग दल कार्यकर्ता “हर्ष” मर्डर केस: पुलिस ने किया 6 आरोपियों को गिरफ्तार, 12 आरोपियों से पूछताछ जारी

Proceeding of National academy of science ( PNAS) में छपे एक रिपोर्ट के मुताबिक Hugo zeberg ने कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में दिखाया की Covid -19 एचआईवी वायरस को रोकने का काम करता है। Zeberg ने अपने अध्ययन के दौरान पाया कि जिन लोगों में COVID-19 के लिए जोखिम रहता है, उनमें CCR5 रिसेप्टर्स कम पाए गए। उन्होंने इसकी जांच की। तीन बायोबैंक के पेशेंट के डेटा का परीक्षण करने के बाद पाया की, Covid ​​​​-19 के जोखिम वाले संस्करण के वाहकों में एचआईवी होने का जोखिम 27 प्रतिशत कम था।

ज़ेबर्ग ने कहा, “इससे पता चलता है कि कैसे एक आनुवंशिक संस्करण अच्छी और बुरी दोनों तरह की खबर हो सकती है, बुरी खबर अगर कोई व्यक्ति COVID-19 को अनुबंधित करता है, तो अच्छी खबर है क्योंकि यह एचआईवी से संक्रमित होने से सुरक्षा प्रदान करता है।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews