सिर्फ दवा ही नहीं है गिलोय, इससे बनाएं स्वादिष्ट सब्जी, ये है आसान रेसिपी

giloy

हेल्थ, डेस्क रिपोर्ट। बीते दो सालों में आपने गिलोय का नाम बहुत सुना होगा।  खासतौर से कोरोना काल में तो गिलोय का काढ़ा पीना कई लोगों की आदत बन गई थी, इसे एक दवा की तरह कई परिवारों ने हर रोज इस्तेमाल किया है। लगातार इसका दवा की तरह सेवन कर कर के कई लोग बोर भी बहुत हो चुके होंगे,  ऐसे में क्यों ने गिलोय को खाने का कोई ऐसा तरीका निकाला जाए जो रोज के तरीके से बेहतर हो और गिलोय का स्वाद भी बढ़ा दें।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 3 दिन तक जारी रहेगा झमाझम का दौर, 22 जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपने इस दरमियान सब्जियां भी खूब खाई होंगी।  कभी हरी साग और कभी हरी सब्जियां. गिलोय भी इस कसौटी पर खरा उतरता है।  हरी भाजियों की सब्जी की तरह गिलोय की सब्जी भी बनाई जा सकती है। जो खाने में स्वादिष्ट होती है और बनाना भी बहुत आसान है, खास बात ये है कि इसे खाकर आप गिलोय के गुण भी हासिल कर सकते हैं।

इन चीजों से बनाएं गिलोय की सब्जी

तेल, प्याज, मेथी दाना, नमक, मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, गिलोय की पत्तियां और पौधे पर आ रहीं नई कलियां, इन्हें लेकर आप गिलोय की भाजी बना सकते हैं।

गिलोय की सब्जी की रेसिपी

गिलोय की सब्जी आप दो तरह से बना सकते हैं।

रेसिपी नंबर एक-

  • आप कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें मेथी दाना डालें, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं।
  • जब तक पेस्ट पक रहा है तब तक गिलोय की पत्तियां और कलियां धोकर काट लें।
  • पेस्ट के पकने पर मिर्च और नमक डालकर भाजी पकने रख दें।
  • कड़ाही ढंक कर रख दें, जब भाजी पक जाए तब आप इसे खा सकते हैं।

रेसिपी नंबर दो-

  • इस रेसिपी में पेस्ट पहली रेसिपी की तरह ही बनेगा।
  • बस गिलोय की भाजी आपको पीस कर डालनी है।
  • जब भाजी पक जाए तब आप इसे सरसों की साग की तरह सर्व कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews