MP Breaking News
Fri, Dec 12, 2025

केश शिल्पी आयोग अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस, छोटे भाई की पत्नी से जुड़ा है मामला

Written by:Sanjucta Pandit
अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने अपने छोटे भाई की पत्नी से बदसलूकी की। इस दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके। इसके बाद महिला राऊ पुलिस थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवा दिया गया है।

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त और केश शिल्पी आयोग अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा के खिलाफ उनकी बहू ने थाने पहुंचे उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल, उनपर आरोप है कि उन्होंने अपने छोटे भाई हरिनारायण वर्मा की पत्नी के साथ बहस की और धक्का-मुक्की की। केवल इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ है जो कि पिछले काफी समय से चल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर सोमवार को अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने अपने छोटे भाई की पत्नी से बदसलूकी की। इस दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके। इसके बाद महिला राऊ पुलिस थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवा दिया गया है।

एसीपी ने कही ये बात

एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने भाई राजेश चौहान के साथ होटल यश ढाबा पर सफाई कराने पहुंची थी, जहां उनके जेठ पहले से ही मौजूद थे। महिला को देखते ही नंदकिशोर वर्मा ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मामला इतना गंभीर हो गई कि अध्यक्ष ने धक्का मुक्की करते हुए मारपीट भी की। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इंदौर, शकील अंसारी