ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की तबीयत बिगड़ी, चिंता में डॉक्टर्स, पीएम लिज ट्रस ने कही ये बात

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की तबीयत बिगड़ी, चिंता में डॉक्टर्स, पीएम लिज ट्रस ने कही ये बात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ (Queen Elizabeth) की तबीयत खराब है और सेहत को लेकर डॉक्टर्स भी चिंता में हैं। फिलहाल 96 वर्षीय बाल्मोरल में महारानी मेडिकल निगरानी में रहेंगी। बकींग़म पैलेस द्वारा जारी किये बयान के मुताबिक आज सुबह से ही डॉक्टर्स महारानी की तबीयत को लेकर चिंतित है। उनके अस्वस्थ होने की खबर कुछ दिनों से आ रही थी। महारानी की तबीयत को लेकर पूजा देश चिंता में हैं।

यह भी पढ़े… ICC T20 World Cup 2022 Schedule : जारी हुआ वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल, जानें कब है फाइनल

ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने महारानी की सेहत के प्रति चिंता जताते हुए ट्विटर पर कहा, ” बकींघम पैलेस की खबर से पूरा देश चिंतित है। मेरी दुआएं और यूनाइटेड किंगडम के नागरिकों की दुआएं इस समय क्वीन एलिजाबेथ और उनके परिवार के साथ है।”

यह भी पढ़े… MP की बड़ी उपलब्धि, ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली, सीएम शिवराज ने दी बधाई

बता दें की बुधवार को महारानी को पीएम लिज ट्रस के साथ देखा गया था। इस दिन उन्हें सीनियर मंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करनी थी, लेकिन डॉक्टर्स की सलाह के बाद मीटिंग को टाल दिया गया। उन्हें आराम करने की सलाह भी दी गई थी। आज सुबह जांच के बाद डॉक्टर ने भी महारानी की सेहत को लेकर चिंता जाहीर की है। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews