China Plane Crash : जानबूझकर चीन विमान हादसे को अंजाम दिया गया, 132 मौतों का कसूरवार कौन?

China Plane Crash : जानबूझकर चीन विमान हादसे को अंजाम दिया गया, 132 मौतों का कसूरवार कौन?

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मार्च 2022 में क्रेश हुई चाइना ईस्टर्न फ्लाइट MU5735 को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। China Plane Crash आशंका जताई जा रही है कि विमान को अंतिम क्षणों में जानबूझकर नीचे लाया गया था। इस हादसे में 132 लोगो की मौत हो गई थी। इस विमान हादसे का एक वीडियो भी सामने आया था। मार्च में चाइना ईस्टर्न फ्लाइट MU5735 कनमिंग से ग्वांगझोउ की ओर जा रही थी। ग्वांगझोउ पहुंचने के एक घंटे से भी कम समय पहले, विमान वुझोउ में क्रैश हो गया था। इस हादसे में 132 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

यह भी पढ़ें- MP News : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पर अंतरिम रोक, जाने मामला

अब विमान के ब्लैक बॉक्स से डेटा का विश्लेषण करने वाले अमेरिकी अधिकारियों द्वारा की गई जांच की शुरूआती रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि विमान को अंतिम क्षणों में जानबूझकर नीचे लाया गया था। बोइंग 737-800 जेट, उड़ान ट्रैकिंग सेवा फ्लाइटराडार ने जांच में जो आंकड़े दर्ज किये, उनके अनुसार विमान को 29,000 फीट से निचे क्रैश होने में दो मिनट से भी कम समय लगा था।

यह भी पढ़ें- Mandi bhav: 18 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

इस विमान हादसे का वीडियो भी सामने आया था। विमान हादसों की जांच में सबसे महत्वपूर्ण होता है ब्लैक बॉक्स। इस हादसे में भी ब्लैक बॉक्स की जांच से बहुत ख़ास बात पता लगी है। जांच एजेंसियों का कहना है कि कॉकपिट में मौजूद व्यक्ति को इनपुट दिए गए थे, उसी कारण विमान ने वही किया, जो कॉकपिट में किसी ने उसे करने के लिए कहा था। नतीजतन यह भयानक हादसा हुआ है। अब जानना यह है कि यह किसकी गलती थी, जिसकी कीमत 132 लोगो को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews