इंडोनेशिया (Indonesia) से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां राजधानी जकार्ता (Jakarta) में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद (Mosque) में धमाका हुआ है। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। इस धमाके में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
बता दें कि जांच में पुलिस को घटनास्थल के पास कुछ संदिग्ध सामान मिले हैं। इनमें हाथ से बनाए गए विस्फोटक उपकरण (IED) के हिस्से, एक रिमोट कंट्रोल, और एयरसॉफ्ट व रिवॉल्वर जैसी बंदूकें शामिल हैं। वहीं धमाके के तुरंत बाद जवानों और जकार्ता पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। बॉम्ब स्क्वायड ने मस्जिद और आसपास की पूरी तलाशी ली जा रही है।
रोते-चीखते बाहर भागे बच्चे
ज्यादातर घायलों को कांच के टुकड़ों और तेज आवाज के झटके से चोटें आईं। सभी घायलों को केलापा गाडिंग जिले के क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मस्जिद के मुख्य हॉल के पीछे की तरफ से तेज़ आवाज़ आई और वहां धुआं फैल गया। नमाजी इधर-उधर भागने लगे। खुत्बा शुरू ही हुआ था कि अचानक ज़ोर का धमाका हुआ। कमरे में धुआं भर गया। बच्चे रोते-चीखते बाहर भागे, कुछ गिर पड़े।’ ज़्यादातर ज़ख्मी लोगों को कांच के टुकड़ों से चोट आई। जिसके बाद घायल जमीन पड़े रहे।
बता दें कि जकार्ता पुलिस मस्जिद में हुए धमाके की बारिकी से जांच कर रही है। सारी चीजों को फॉरेंसिक और बॉम्ब डिस्पोजल एक्सपर्ट्स के पास भेज दिया गया है। अभी तक किसी तरह का दावा नहीं किया जा सकता कि धमाका कैसे हुआ। फिलहाल स्कूल बंद कर दिया गया है और इलाके में सख्त पहरा है।





