मालदीव की राजधानी माले में आगजनी की घटना में 9 भारतीयों की हुई मौत, भारतीय उच्चायोग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

indore, fire

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | मालदीव की राजधानी माले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज आगजनी की घटना में कई भारतीयों के मौत की खबर सामने आई है, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बता दे कि विदेशी कामगारों के घरों में अचानक से आग लग गई, जिसमें 9 भारतीयों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग आगजनी की घटना का शिकार हो गए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए स्थानीय अस्पतला में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल, घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, इस घटना पर भारतीय उच्चायोग ने दुख जताया है।

यह भी पढ़ें – उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, आगर में पंचायत सचिव को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

घटना के बाद अफरा-तफरी मचते ही लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। मौके की सूचना पाते ही टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में करने का प्रयास किया जाने लगा और 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़ें – India Vs England : भारत ने इंग्लैंड को 169 रनों का दिया लक्ष्य, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली

मामले में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि, वे मालदीव के उच्चाधिकारियों के संपर्क में हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई भी मदद चाहिए होगी तो वे करेंगे। केवल इतनी ही नहीं उच्चायोग ने दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जिससे घटना से जुडे लोग अपने लोगों की खबर आसानी से ले सकते हैं।

आगजनी की घटना को लेकर स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि, आग में नष्ट हुई एक इमारत की ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किए गए है। आग भूतल कार मरम्मत गैरेज से उत्पन्न हुई थी जो बाद में कामगारों के घर तक फैल गई। वहीं, स्थानीय मीडिया के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसे बुझाने में करीब चार घंटे लग गए। बहुत ही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

यह भी पढ़ें – मुरैना पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश को घटनास्थल से किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews