UFO Center: एलियंस के स्वागत के लिए इस देश में बना सेंटर, पढ़ें पूरी खबर

UFO Center: एलियंस के स्वागत के लिए इस देश में बना सेंटर, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | एलियंस (UFO)  शब्द से हर कोई वाकिफ है। दरअसल, इस शब्द का नाम सुनते ही लोगों को दूसरे ग्रह के प्राणी के चलचित्र दिमाग में घूमने लगते है। बता दें कि धरती से दूर अंतरिक्ष में रहने वाले एलियंस का मुद्दा हमेशा विवादों में रहता है। लोगों का ऐसा मानना है कि, एलियंस अंतरिक्ष से यहां पर घुमने और किसी मिशन को पूरा करने आते हैं। कई बार लोग उन्हें देखने तक का दावा कर जाते हैं। इसी कड़ी में कई अमेरिकी शहरों में रहने वाले लोगों ने UFO को करीब से देखने का दावा किया है। जिसे लेकर आए दिन वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की जाती है। एलियंस के बारे में जानने की उत्सुक्ता रहती है। इसी कड़ी में एक युवक ने UFO welcome center बनवा दिया।

यह भी पढ़ें – भोपाल : लिव-इन-पार्टनर ने ही उतारा था सिक्किम की ब्यूटीशियन को मौत के घाट

UFO welcome center बनवाने वाले लोगों ने दावा किया है कि साल 1999 में उन्होंने इसे बेहद करीब से देखा था। जिसके इंजन से उन्हें कोई आवाज नहीं सुनाई दी थी। तब से ही लोगों ने उनके स्वागत के लिए ऐसी जगह तैयार करने की ठान ली थी और इसे बनाने की तैयारी में जुट गए। अब 23 साल की मेहनत के बाद इस सेंटर को बनाकर तैयार कर दिया गया है। अब उस दिन का इंतजार किया जा रहा है जब उनके इस सेंटर पर किसी एलियन की दस्तक हो।

यह भी पढ़ें – UP Weather: 20 अक्टूबर के बाद फिर बदलेगा मौसम, जल्द होगी ठंड की दस्तक, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान 

बता दें कि करीब तीन साल पहले साल 2019 में UFO दिखने के 6281 मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद साल 2020 में 7267 बार UFO दिखाई दिए। जिसका पूरा डेटा इकट्ठा करने के लिए अमेरिका के ऐसे शहरों की सूची भी तैयार कर ली गई, जहां सबसे ज्यादा UFO देखे गए थे।

इसकी सूची तैयार करने के बाद अमेरिका के इन शहरों का नाम सामने आया था। जिनमें सेडोना पहले स्थान पर है, जहां सबसे ज्यादा UFO दिखाई दिए थे। जिसके बाद दूसरे स्थान पर साउथ कैरोलीना, तीसरे नंबर पर मर्टल बीच, चौथे नंबर पर कैलीफोर्निया का पैटरसन और पांचवे नंबर पर फ्लॉरिडा का नेपल्स वो जगहें शामिल रहीं। बता दें कि इस शहरों में आए दिन UFO का आना-जाना देखने को मिलता है। वहीं, अभी हाल ही में एक UFO का दावा करता वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आकाश में तैरते बादल जैसे दिखने वाले एक ऑब्जेक्ट के UFO होने का दावा हुआ था।

यह भी पढ़ें – Indian Railways Update : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 144 ट्रेन आज रद्द रहेंगी, IRCTC ने जारी की लिस्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews