Air India Recruitment 2021: इन पदों पर निकली है भर्तियां, सैलरी 50 हजार

air india

करियर, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी (Government Jobs) की तलाश कर रहे है युवाओं के लिए एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया (Air India Recruitment 2021) में जाने का सुनहरा मौका है। एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेस ने कई अलग-अलग पदों पर वैकेंसी निकाली है।इसके तहत कुल 15 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।इच्छुक उम्मीदवार 1 जून 2021 तक आवेदन कर सकता है।अगर आप सेलेक्ट होते हैं तो आपको देश के मेट्रो सिटीज़ दिल्ली, मुंबई, चेन्नई या कोलकाता में पोस्टिंग दी जाएगी।

यह भी पढ़े.. WhatsApp लेकर आ रहा है नया फीचर, सीक्रेट चैट्स होंगी हाइड और ट्रांसफर

दरअसल, एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AI Airport Services Limited-Air India) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके अनुसार AIASL मैनेजर फाइनेंस (Manager-Finance), ऑफिसर अकाउंट्स (Officer-Accounts) , असिस्टेंट अकाउंट्स (Assistant-Accounts) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।  इन पदों पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार AIASL की आधिकारिक वेबसाइट airindia.in पर जाकर ऑनलाइन नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

यहां देखें पूरी डिटेल्स

कुल पद– 15

पदों की जानकारी

मैनेजर (फाइनांस) – 04 पद
ऑफिसर (अकाउंट्स) – 07 पद
असिस्टेंट (अकाउंट्स) – 04 पद

सैलरी

मैनेजर – 50 हजार रुपये प्रति माह
ऑफिसर – 32,200 रुपये प्रति माह
असिस्टेंट – 21,300 रुपये प्रति माह

योग्यता

सामान्य ग्रेजुएट (फाइनांस या अकाउंट्स में एक साल के अनुभव के साथ) से लेकर एमबीए, सीए इंटर व चार्टर्ड अकाउंटेंट।

उम्र

फ्रेशर्स के लिए 28 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, ओबीसी और एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

एयर इंडिया की इस नौकरी के लिए आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। आपके द्वारा जमा किये गये आवेदन की स्क्रीनिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर सलेक्शन किया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई

  • एप्लीकेशन फॉर्म नोटिफिकेशन लिंक से डाउनलोड करें।
  • प्रिंट निकालें।
  • भरकर सॉफ्ट कॉपी एयर इंडिया की ईमेल आईडी hrhq.aiasl@airindia.in पर भेज दें।
  • ई-मेल एप्लीकेशन फॉर्म के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अटैच करना न भूलें।
  • आवेदन के लिए कोई फीस नहीं देनी है।
  • अप्लाई करने की अंतिम तारीख 01 जून 2021 है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews