Bank Jobs 2022: एसबीआई, BOI समेत देश के 12 बैंकों में कुल 38147 पद खाली, जानें डीटेल

IDBI

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बैंक में नौकरी (Bank Jobs 2022) की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हाल ही मिनिस्ट्री ऑफ फाइनैन्स ने एक डेटा शेयर किया था, जिसके मुताबिक देश में विभिन्न बैंकों को मिला कुल 38147 पद खाली हैं। वित्त मंत्रालय के डेटा के मुताबिक 1 जुलाई तक 38147 पद रिक्त रहें। यह आँकड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों द्वारा दी गई है, जिसकी जानकारी वित्त मंत्री डॉ. भगवंत कराड ने संसद में दी है। ये सारे पद क्लर्क, ऑफिसर और सब स्टाफ के हैं और सबसे अधिक वैकेंसी राजस्थान के चुरू जिले में है। इस लिस्ट में कुल 12 बैंक शामिल हैं, जिसमें बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक है।

यह भी पढ़े… Commonwealth Games 2022 : शूटिंग के नहीं होने से भारत को कितना नुकसान?, उठी थी खेलों को बॉयकॉट करने की मांग

बैंक ऑफ इंडिया में कुल रिक्त पदों की संख्या ऑफिसर पद पर 2736, क्लर्क पद पर 621 और सब स्टाफ पद पर 1948 हैं। वहीं पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर पद पर 162, क्लर्क पद पर 1253 और सब स्टाफ पद पर 4603 वैकेंसी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 3378 ऑफिसर, 466 क्लर्क और 1245 सब स्टाफ के पद रिक्त हैं। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1425 ऑफिसर, 5000 क्लर्क और 25 ऑफिसर क्लर्क पद रिक्त हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 307, 573 और 157 पद क्रमशः ऑफिसर, क्लर्क और सब स्टाफ के लिए खाली है। इस लिस्ट में पंजाब सिंध बैंक, इंडियन ओवर्सीस बैंक, इंडियन बैंक, कैनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बैंक ऑफ बड़ौदा भी शामिल है।

डेटा के मुताबिक चुरू जिले में स्वीकृत स्टाफ के मुकाबले कुल 88% पद रिक्त हैं। वहीं देश में यह आंकड़ा 95% है। इसका करण रिक्तियों का छोटा अनुपात सेवनिवृति और किसी कारण से नौकरी छोड़ना हो सकता है। सभी बैंक जरूरत के हिसाब से रिक्त पदों को भरते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews