MP Job Alert : यहां 52 पदों पर निकली है भर्ती, 11 अप्रैल लास्ट डेट, जानें पात्रता-नियम

India Post Payments Bank

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Job Alert 2022. मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। सागर की डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय ( DHSGSU- Dr. Harisingh Gour University ) ने गेस्ट फैकल्टी के 52 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट 11 अप्रैल 2022 है।इसमें चयनित उम्मीदवार को 1500 प्रति लेक्चर और 50,000 रुपए महिना दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए dhsgsu.edu.in पर विजिट कर सकते है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जानकारी अच्छी से पड़ने के बाद ही आवेदन करें।

यह भी पढ़े.. MP: मंदसौर-रतलाम से चलेगी ये वीकली स्पेशल ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट, 225 ट्रेनें कैंसिल

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट dhsgsu.edu.in पर जाकर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को NOTICE FOR APPOINTMENT OF GUEST FACULTIES IN UNIVERSITY क्लिक करना है। सागर यूनिवर्सिटी की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि सभी 52 रिक्त पद अलग-अलग श्रेणियों में टीचिंग डिपार्टमेंट में है।योग्य अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अधिसूचित दिनांक एवं स्थान पर आवेदन एवं संबंधित दस्तावेजों के साथ चयन समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा। योग्यता का निर्धारण यूजीसी विनियम, 2018 के अनुसार होगी।

यह भी पढ़े.. EPFO: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जल्द पूरा करें ये काम, वरना अटक सकता है PF का पैसा

रिक्त पदों का विवरण, आवेदन प्रारूप एवं अन्य संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।  इसके बाद उम्मीदवारों को निम्नांकित विकल्प मिलेंगे। सभी उपयोगी है एवं आवेदन करने से पहले ध्यानपूर्वक पढ़ें। एप्लीकेशन का फॉर्मेट पीडीएफ फाइल के रूप में मौजूद है। इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

  • GUEST FACULTY EMPLOYMENT NOTICE
  • GUEST FACULTY VACANCY DETAILS : DEPARTMENT-WISE
  • FORMAT OF APLICATION
  • ANNEXURE -I
  • ANNEXURE- II
  • UGC REGULATION

Link-http://dhsgsu.edu.in/images/GF_Notification_22.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews