छात्रों के लिए बड़ी अपडेट! JEE Mains 2022 में हुए कई बदलाव, जाने यहाँ

छात्रों के लिए बड़ी अपडेट! JEE Mains 2022 में हुए कई बदलाव, जाने यहाँ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। JEE Mains 2022 को लेकर NTA ने एक बहुत बड़ा बदलाव किया है। JEE Mains का पहला सेशन और दूसरे सेशन टल चुकी है और इसकी तारीख में भी काफी बदलाव किए गए हैं। बता दें कि पहला सेशन 21, 24, 25 और 29 अप्रैल और 1 और 4 मई को होने वाला था, जिसे अब बदल दिया गया है। अब पहले सेशन का आयोजन 20 से 29 मई में किया जाएगा,  तो वहीं दूसरा सेशन 21 और 30 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़े… MPPEB ने उम्मीदवारों को दी राहत, 208 पदों पर भर्ती के लिए बढ़ाई गई आवेदन की तारीख, जाने पात्रता और नियम

नैशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस बात की घोषणा हाल ही में कर दी है। सूत्रों के मुताबिक NTA ने पहले और दूसरे सेशन में बदलाव अभ्यर्थियों के द्वारा मिले रिप्रेजेंटेशन के बाद लिया है। दूसरी तरफ 6 अप्रैल से जेईई मेंस 2022 सेशन 1 के आवेदन में सुधार करने प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, उम्मीदवार जो अपने आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं, वह ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। बता दें कि सुधार करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल, 2022 तक है। यह परीक्षा BE और B.TECH कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है, इस परीक्षा के आधार पर आईआईटी, एनआईटी और अलग-अलग टेक्निकल इंस्टिट्यूट में उम्मीदवारों का दाखिला होता है। ऐसा दूसरी बार हुआ है कि पहले सेशन की तारीख में बदलाव हुए, पिछले महीने तारीख में फेरबदल क्लास 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के कारण किया गया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews