Hindi News

BSNL दे रहा है उम्मीदवारों को नौकरी का अवसर, जल्दी करें आवेदन …

Published:
BSNL दे रहा है उम्मीदवारों को नौकरी का अवसर, जल्दी करें आवेदन …

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट । भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा अवेदन शुरू करने के बारे में नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किए गए थे। बता दे की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 फरवरी , 2022 तक की है।  इसी के साथ बीएसएनल में अब ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सिर्फ 6 दिन का समय शेष है। आवेदन 10 जनवरी को शुरू किए गए थे । आवेदन कुल दो  वैकेंसी के लिए हो रहे हैं तथा उम्मीदवारों को यह सलाह दी गई है कि आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन पत्र जमा करवा कर दे।  उम्मीदवारों को भर्ती के लिए आवेदन करने की करने के लिए ऑफिशियल साइट  पर जा सकते ।

यह भी पढ़े … Cosmetics में होते हैं ढेरों केमिकल , जाने कैसे प्रोडक्ट हैं आपके skin के लिए बेहतर

दरअसल बीएसएनल लीगल प्रोफेशनल के पद पर भर्ती का अवसर अभ्यर्थियों को प्रदान कर रहा है।  इस पद के लिए आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा 30 वर्ष से अधिक की नहीं होनी चाहिए तथा उम्मीदवार के पास  एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए । और 60% अंक का होना भी अनिवार्य होगा । निर्धारित आवेदन शुल्क 500 रूपये हैं । उम्मीदवार वेबसाइट www.bsnl.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं । अधिक सम्बंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं ।

बता दें कि इस भर्ती के लिए कोई भी परीक्षा नहीं ली जाएगी। पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज के आधार पर पदों के लिए  उन्हें  चयनित किया जाएगा । जिसके बाद उम्मीदवारों को एक इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा । जिसमे अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को ही पद पर नियुक्त किया जाएगा । चयनित उम्मीदवार को करीब 75 हजार रुपए वेतन मिलेगा ।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews