BSNL Recruitment 2022: इन पदों पर निकली भर्ती, 9 मार्च लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

BSNL Apprenticeship Recruitment 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर सरकारी नौकरी की तलाश में है तो यह खबर आपके काम की है। भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL Recruitment 2022) ने पंजाब सर्किल में टेक्निशियन अप्रेंटिसशिप (BSNL Apprenticeship Recruitment 2022) के 24 पदों पर भर्ती निकाली है।

यह भी पढ़े.. EPFO: कर्मचारियों के लिए काम की खबर, अकाउंट में बदल सकते है नॉमिनी, ये है पूरी प्रक्रिया

आधिकारिक नोटफिकेशन के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 9 मार्च 2022 है।इसके तहत अमृतसर, चंडीगढ़, फिरोजपुर, होशियारपुर, जालंधर और पटियाला में स्थित अपने बिजनेस एरिया के अंतर्गत आने वाले पंजाब विभिन्न जिलों में वैकेंसी के लिए एक साल के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

BSNL Apprenticeship Recruitment 2022

कुल पद-24

आयु सीमा- उम्मीदवारों की उम्र आवेदन की आखिरी तारीख यानि 9 मार्च 2022 को 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योग्यता-  उम्मीदवारों को सम्बन्धित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा पास होना चाहिए।

ऐसे होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गयी मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा। उसके बाद शाॅर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और ज्वॉइनिंग के लिए बीएसएनएल द्वारा संपर्क किया जाएगा।

स्टाइपेंड- निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से सिलेक्टेड किए गए उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद 8 हजार रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को बीसएनएल के आधिकारिक वेबसाइट जाकर जुरूर चेक करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews