MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

सरकारी नौकरी: BSSC ने निकाली 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, 18 दिसंबर तक करें आवेदन 

बीएसएससी ने 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है। 12वीं पास उम्मीदवारों के यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। इससे पहले योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। 
BEML recruitment 2026

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने इंटर लेवल पदों पर भर्ती (BSSC Recruitment 2025) के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार 18 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://bssc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले एप्लीकेशन की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2025 थी। उम्मीदवार 15 दिसंबर 2025 तक शुल्क का भुगतान कर पाएंगे। बीएसएससी ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 23,175 है। जिसमें से 7394 पद महिलाओं के लिए रिजर्व किए गए हैं। लोवर डिवीजन क्लर्क के लिए 2272, क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 4, जूनियर इन्वेस्टिगेटर के लिए 534, एनिमल हसबेंडरी हेल्पर के लिए 459 और बेंच कलर के लिए 16 पद रिक्त हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

कौन भर सकता है?

किसी भी मानवता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अनारक्षित पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है। वहीं महिलाओं के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष है। ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए आयु सीमा 40 वर्ष, ईडब्ल्यूएस के लिए 40 वर्ष, एससी/ एसटी के लिए 42 वर्ष और बिहार राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। प्रीलिम्स परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगा। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी। जनरल स्टडीज, जनरल साइंस, गणित और मेंटल एबिलिटी टेस्ट से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।  हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे। इसमें चयनित परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।

मुख्य परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर-1 जनरल अवेयरनेस/ हिंदी लैंग्वेज से संबंधित होगा। इसमें 400 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पेपर-2 में मेंटल एबिलिटी, लॉजिकल रीजनिंग, जनरल मैथमेटिक्स और साइंस से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 600 अंक के 150 प्रश्न शामिल होंगे। उम्मीदवारों को 2 घंटे 15 मिनट का समय प्रत्येक पेपर के लिए मिलेगा।

वेतन कितना होगा?

लोवर डिवीजन क्लर्क और रेवेन्यू स्टाफ पद पर नियुक्ति के बाद 19,900 से लेकर 63,200 रुपये तक वेतन मिलेगा।  फाइलेरायसिस इंस्पेक्टर पद और टाइपिस्ट कम क्लर्क और असिस्टेंट इंस्ट्रक्टर पद पर नियुक्ति के बाद 25,500 रूपये से लेकर 81,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। वहीं पंचायत सेक्रेटरी के बाद 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक वेतन मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
सरकारी नौकरी: BSSC ने निकाली 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, 18 दिसंबर तक करें आवेदन