CGPSC Recruitment 2022 : चिकित्सा विशेषज्ञ के 458 पदों पर भर्ती, दो दिन शुरू होगी प्रक्रिया

CGPSC Recruitment 2022 : चिकित्सा विशेषज्ञ के 458 पदों पर भर्ती, दो दिन शुरू होगी प्रक्रिया

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने (CGPSC Recruitment 2022)  प्रदेश के लिए 458 चिकित्सा विशेषज्ञ (medical specialist) के पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती प्रक्रिया दो दिन बाद 23 मार्च 2022 से शुरू होगी।  इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें 

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की तारीख – 23 मार्च 2022

ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख – 21 अप्रैल 2022

आवेदन में सुधार करने की आखिरी तारीख – 01 मई 2022

आवश्यक योग्यता 

चिकित्सा विशेषज्ञ के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से चिकित्सा में ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए।  साथ ही भारतीय चिकित्सा परिषद् अथवा छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के मेडिकल काउन्सिल में रजिस्ट्रेशन जरुरी है।

आयुसीमा 

छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने चिकित्सा विशेषज्ञ के लिए जिन पदों पर भर्ती निकाली है उसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 25 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के निवासियों को अधिकतम आयुसीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी।  इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

1 – सीजीपीएससी (CGPSC) की आधिकारिक वेबसाइट  psc.cg.gov.in पर जाएँ।

2 – अब होम पेज पर जाकर Advertisement पर क्लिक करें।

3 – अब “मेडिकल स्पेशलिस्ट” लिंक पर क्लिक करें।

4 – अब अपना रजिस्ट्रेशन करें, लॉग इन के बाद एक फॉर्म खुलेगा।

5 – फॉर्म भरने के बाद जरुरुई डॉक्युमेंट्स के सतह अपलोड करें।

6 –   फोएम जमा करने के बाद उसे डाउन लोड कर अपने पास रख लें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews