ECIL Recruitment: इंजीनियर के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, निकली कई पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर चयन, जानें डीटेल

wcr

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Electronics Corporation Of India Limited) ने भर्ती के नोटिफिकेशन (ECIL Recruitment Notification) जारी कर दिए हैं। यदि आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह सुनहरा मौका है। कुल वैकेंसी (Total Number Of Vacancy) की संख्या 70 है। टेक्निकल ऑफिसर (Technical Officer Post) के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी।

यह भी पढ़ें…Gold Loan: ये 5 बैंक देते हैं सस्ता गोल्ड लोन, बेहद कम होती है ब्याज, जरूरत के समय कर सकते हैं ट्राइ, यहाँ जानें

योग्यता और सैलरी

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास फर्स्ट क्लास B.E/B.Tech की डिग्री होना अनिवार्य होगा। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 25000 रुपये से लेकर 28000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखें

यह भी पढ़ें…धमाल मचाने आ रहे हैं Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro, फीचर्स का हुआ खुलासा, मिलेगा लेटेस्ट प्रोसेसर, जानें यहाँ

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन कर सकते हैं। शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू (Interaction) के आधार पर पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन 13 और 14 नवंबर को होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ecil.co.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews