ECIL Vacancy 2022 : जूनियर टेक्नीशियन पद के लिए 1625 पदों पर बंपर भर्ती

ECIL Vacancy 2022 : जूनियर टेक्नीशियन पद के लिए 1625 पदों पर बंपर भर्ती

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL Vacancy 2022) को जूनियर टेक्नीशियन चाहिए। ECIL ने इसके लिए नोटिफिकेशन  जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया 01 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ECIL की आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन में बताया गया है कि जूनियर टेक्नीशियन के पद के पद कॉन्टेक्ट बेसिस पर भरे जायेंगे।  इनका  कार्यकाल 1 वर्ष रहेगा, जरुरत के हिसाब से इसे 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

ये है पदों का विवरण  

जूनियर टेक्नीशियन  –  कुल 1625 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक  – 814 पद
फिटर –  627 पद
इलेक्ट्रीशियन –  184 पद

ये भी पढ़ें – महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को क्यूं लगती है ज्यादा गर्मी, जानिए वजह

इतनी मिलेगी सैलरी 

प्रथम वर्ष –  20,480/-
द्वितीय वर्ष – 22,528/-
तीसरा वर्ष –  24,780/-

ये भी पढ़ें – गुरमीत चौधरी ने अपनी बेबी गर्ल का शेयर किया वीडियो, देखें

ECIL Vacancy 2022 के लिए नोटिफिकेशन में आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यताएं दी गई है।  आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि उम्मीदवार को इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/इलेक्ट्रीशियन/फिटर (इसमें एनटीसी, बोर्ड आधारित बुनियादी प्रशिक्षण के साथ-साथ श्रम महानिदेशालय के बहु कुशल प्रशिक्षण पैटर्न के तहत उन्नत मॉड्यूल शामिल हैं) के ट्रेडों में आईटीआई (2 वर्ष) उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार सीधे इस लिंक careers.ecil.co.in पर क्लिक करके भी इन पदों (ECIL Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 50 हजार की रिश्वत लेते वन विभाग का रेंजर रंगे हाथों गिरफ्तार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews