EXIM Bank Recruitment 2022: 14 मार्च है आवेदन करने की अंतिम तिथि, जाने EXIM परीक्षा पैटर्न..

EXIM Bank Recruitment 2022: 14 मार्च है आवेदन करने की अंतिम तिथि, जाने EXIM परीक्षा पैटर्न..

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में इंपोर्ट -एक्सपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया ( Import -Export Bank of India ) ने ऑनलाइन भर्ती के आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया था।  कुल 25 वैकेंसी मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर है। भर्ती के आवेदन 25 फरवरी 2022 से ही शुरू हो चुके थे और आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 मार्च 2022 तक है।इसलिए उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के सिर्फ कल तक का समय है। आवेदन करने के लिए जनरल ओबीसी के उम्मीदवारों को ₹600 का भुगतान करना होगा, तो वही एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं को ₹100 का भुगतान करना पड़ेगा। बता दें की परीक्षा के ऐड्मिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे।

सिलेक्शन पैटर्न:

उम्मीदवारों का चयन एक लिखित टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के बाद होगा। परीक्षाएं अप्रैल 2022 में आयोजित होने की संभावनाएं हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.eximbankindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बंगलौर, भोपाल, चंडीगढ़ चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली और पुणे में लिखित परीक्षाओं का आयोजन होगा। मुंबई और दिल्ली में इंटरव्यू का आयोजन होगा।

कैसा होगा प्रश्नपत्र:

परीक्षा 150 मिनट के लिए होगी जिसमे 105 प्रश्न पर 200 अंक होंगे। Reasoning (20 अंक), अंग्रेजी भाषा (20 अंक) और quantitive aptitude (20 अंक) को मिला कर कुल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे और हर प्रश्न पर 1 अंक होंगे। साथ ही financial awareness (बैंकिंग बैकग्राउन्ड) के प्रश्न पत्र में 40 प्रश्न होंगे और प्रत्येक के लिए 1 अंक होंगे। जिसके लिए उम्मीदवारों को 80 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा के दूसरे चरण में इंग्लिश का डिस्क्रिप्टिव पेपर होगा, जिसमे निबंध (25 अंक)  और पत्र लेखन (25 अंक) के प्रश्न होंगे। तीसरा चरण professional knowledge का होगा, जिसमे 3 प्रश्न पूछे जाएंगे, यह पेपर कुल 35 अंक का होगा। परीक्षा के बाद इंटर्व्यू का आयोजन होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews