FTII Recruitment 2022: जल्द ही शुरू होंगे इंटरव्यू, 1 लाख रुपये से ज्यादा होगी सैलरी

FTII Recruitment 2022: जल्द ही शुरू होंगे इंटरव्यू, 1 लाख रुपये से ज्यादा होगी सैलरी
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्था ने एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर एवं और अन्य 30 पदों पर उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आमंत्रित किया गया है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 फरवरी तक निर्धारित की गई थी, जो अब तक खत्म हो चुकी है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं और अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। बता दें कि यह एक सरकारी नौकरी है, जिसमें 100000 से भी अधिक का वेतन उम्मीदवारों को मिल सकता है।

यह भी पढ़े…. “मधाबी पुरी बुच” बनी SEBI कि चेयरपर्सन, जाने कौन है पहली महिला हेड मार्केट रेगुलेटर..

 योग्यता और अन्य शर्तों को पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को एक साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।  बता दें कि यह इंटरव्यू ऑनलाइन होगा। ऑनलाइन इंटरव्यू का आयोजन 8 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक होगा। इस नौकरी में शुरुआती वेतन 20,000 है और अधिकतम वेतन ₹1,16,398 प्रतिमाह हो सकते हैं। उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता 12वीं डिप्लोमा/ डिग्री/ और मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवारों का भारतीय नागरिक होना भी अनिवार्य होगा। डिग्री और मार्कशीट के आधार पर एक शॉट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद ही इंटरव्यू में उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। चिकित्सा अधिकारी का वेतन करीब ₹20,000 होगा, तो वही साउंड रिकॉर्डिस्ट का वेतन 60,000 से ज्यादा होगा। सहायक डिजिटल रंगकर्मी और आउटरीच अधिकारी का वेतन 70,000 और  80,000 के बीच में होगा । असिस्टेंट अकादमी कोऑर्डिनेटर का वेतन करीब ₹80000 होगा और असिस्टेंट फिल्म रिसर्च ऑफिसर का आवेदन करीब 80,000 होगा। असिस्टेंट प्रोफेसर  का वेतन ₹1,00,000 होगा, तो एसोसिएट प्रोफेसर का वेतन सबसे ज्यादा होगा और करीब ₹116400 प्रतिमाह दिया जाएगा।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: FILM-AND-TELEVISION-INSTITUTE-OF-INDIA-(FTII)-Job-2
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews