सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करे एप्लाई

Vyapam Recruitment 2021

करियर, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल (Corona Crisis) में अगर आप सरकारी नौकरी (Government Jobs) की तलाश में है तो यह खबर आपके काम की है।सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है, क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने 111 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक कैंडिडेट्स तय प्रारूप में एप्लीकेशन फॉर्म भरकर ऑफलाइन आवेदन (Offline) कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. सरकारी नौकरी: इन पदों पर निकली है बंपर भर्ती, 30 अप्रैल तक कर सकते है अप्लाई

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए साइंटिस्ट असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट और जूनियर आर्टिंसन के पदों पर भर्ती की जाएगी।  इसके अलावा उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होनी चाहिए।

यह भी पढ़े.. मप्र में 60 घंटे का लॉकडाउन लागू, सामने आया शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 17 और 18 अप्रैल 2021 को आयोजित किये जाने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) के एटोमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल, RMP येलवाल कॉलोनी, हंसूर रोड, येलवाल पोस्ट, मैसूर – 571130 में आना होगा।

कुल पद

कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर साइंटिफिक असिस्टेंट-ए: 24 पद

कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर जूनियर आर्टीशनर: 86 पद

कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर ऑफिस असिस्टेंट : 01 पद

योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 10वीं- 12वीं पास, ग्रेजुएट, डिप्लोमा (इंजीनियरिंग) या ITI सर्टिफिकेट होल्डर आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी तारीखें

वॉकिंन इंटरव्यू में शामिल होने की आखिरी तारीख- 17-18 अप्रैल

आयु सीमा

31 मार्च 2021 को 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

सैलरी

18,882 – 20,802 रुपए तक

एप्लीकेशन फीस

कोई आवेदन फीस नहीं।

ऐसे करें आवेदन

17 और 18 अप्रैल 2021 को नीचे दिए पते पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ वॉकिन इंटरव्यू में शामिल हो सकते है।

अधिकृत वेबसाईट 

http://ecil.co.in/

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews