सरकारी नौकरी : पीईबी ने निकाली है 2400 पदों पर भर्ती, ऐसे करे अप्लाई

MPPEB recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी (Government Job) की राह देख रहे मेडिकल स्टूडेंट के लिए खुश खबरी है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड  (Professional examination board) द्वारा समूह 5 के अंतर्गत कई पदों पर भर्ती निकाली जा रही है। पीईबी (PEB) द्वारा स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के 2204 पदों पर भर्ती की जाएगी।इसके लिए प्राेफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड  समूह-5 के तहत संयुक्त भर्ती परीक्षा 16 दिसंबर 2020 को आयोजित करेगा।

यह पढ़े… PEB EXAM : पीईबी का नया शेड्यूल, इस बार आयोजित होंगी 7 परीक्षाएं

यह परीक्षाएं 16 दिसंबर से 27 दिसंबर के मध्य होगी। परीक्षा के आवेदन फॉर्म 10 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक भरे जाएंगे। यह परीक्षा सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के लिए भी आयाेजित की जाएगी। आवेदक का हायर सेकंडरी परीक्षा के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित कोर्स में डिप्लोमा होना आवश्यक है। 18 से 40 वर्ष तक के प्रतिभागी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह पढ़े…खुशखबरी: MP में खुलेगा सरकारी नौकरी का पिटारा, 25 हजार पदों पर होगी भर्ती!

खास बात ये है कि फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन और अन्य पदों के लिए आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा ऑनलाइन होगी। प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा।वही पेपर में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान तथा सामान्य अभिरुचि के प्रश्नों के लिए 25 अंक होंगे तथा तकनीकी ट्रेड पर आधारित प्रश्नों के 75 अंक होंगे।

peb

इन कॉलेजों के लिए नोटिफिकेशन जारी

संयुक्त भर्ती परीक्षा का यह नोटिफिकेशन नेताजी सुभाष चंंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर, श्याम शाह मेिडकल कॉलेज रीवा, डेटंल कॉलेज इंदौर, संचालनायल स्वास्थ्य सेवाएं मप्र भोपाल, मेडिकल कॉलेज शहडोल, संचालनालय पशुपालन कामधेनु भवन आदि के लिए जारी किया गया है।

युवाओं के लिए खुशखबरी, अब सरकारी नौकरी के लिए होगा एक टेस्ट

इन पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के माध्यम से स्टाफ नर्स, पुरुष स्टाफ नर्स, ईसीजी टेक्निशियन, रेडियोग्राफिक टेक्निशियन, ओटी टेक्निशियन, टेक्निकल असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट, रेडियोथैरेपी टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन, ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट, ऑर्थो टेक्निशियन ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews