Government Job: सॉफ्टवेयर इंजीनियर और असिस्टेंट डाटा एनालिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, जाने डीटेल

epfo recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Government Job 2022:- हाल ही में सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CSIR Recruitment) भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और असिस्टेंट डाटा एनालिस्ट पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी।  कुल वैकेंसी की संख्या 150 है। आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होगी और उम्मीदवार 24 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए http://cris.org.in/ पर विज़िट कर सकते हैं।

वैकेंसी की संख्या

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कुल 140 वैकेंसी है, तो वही असिस्टेंट डाटा एनालिस्ट के पद पर कुल 6 वैकेंसी हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और पात्रता

आवेदन करने के लिए आवेदन करने के लिए ग्रेजुएट और मास्टर की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है, साथ ही 60% अंक भी अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम (Minimum) 22 साल और अधिकतम (Maximum) 27 साल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews