Government Job: रक्षा मंत्रालय में निकली भर्ती, कुल वैकेंसी 24, जाने डीटेल

Central Cooperative Banks Recruitment 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defense) ने एडमिनिस्ट्रेटिव और जुडिशल मेंबर के पद (Administrative and Judicial member post) पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। उम्मीदवार 2 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 24 है, 12 पोस्ट एडमिनिस्ट्रेटिव मेंबर और 12 जुडिशल मेंबर के लिए खाली है। उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम (maximum) 50 साल है।

यह भी देखें… KGF फिल्म की सच्ची कहानी कहती है आज भी कोलार गोल्ड माइंस, देखे यहां

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करके उसे बताए गए पते पर भेजना होगा। 2 मई के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.mod.qov.in या फिर www.aftdelhi.nic.in पर जाकर आवेदन आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशल नोटिफिकेशन यहां देख सकते हैं।

पता: Department of Defense, Room No.199-C, South Block, Ministry of Defense, New Delhi-110011

ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते हैं-

Government Job: रक्षा मंत्रालय में निकली भर्ती, कुल वैकेंसी 24, जाने डीटेल

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews