Government Jobs 2021: यहां 2789 पदों पर निकली है बंपर भर्ती, अच्छी सैलरी, जल्द करें Apply

government jobs

job

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पंजाब में जॉब सर्च (Government Jobs 2021) कर रहे युवाओं  के लिए सुनहरा मौका है। पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (Punjab Subordinate Service Selection Board) ने क्लर्क, क्लर्क आईटी और क्लर्क अकाउंट्स समेत 2789 पदों पर भर्तियां निकाली हैं।इच्छुक उम्मीदवार पीएसएसएसबी की वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2021 है।

PSSSB Recruitment 2021 से जुड़ी डिटेल्स

कुल पद-2789

पदों का विवरण

  • क्लर्क- 2374
  • आईटी क्लर्क- 212
  • अकाउंट क्लर्क-203

आयु सीमा– उम्मीदवार की आयु 18 से 37 वर्ष तक होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।

चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा |

योग्यता– क्लर्क पद के लिए उम्मीदवारों का कम से कम ग्रेजुएट होना जरूरी है।

सैलरी- क्लर्क पद पर भर्ती होने के बाद 19900 रुपये (लेवल 2) की हर माह सैलरी मिलेगी।

आवेदन शुल्क-

जनरल-1000 रुपये

एससी/बीसी/इडब्लूएस-250 रुपये

दिव्यांग- 500 रुपये

ऐसे करें आवेदन

  • बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • समाचार सेक्शन पर क्लिक कर अपनी योग्यता अनुसार पद के नोटिस पर क्लिक करें।
  • क्लर्क, क्लर्क आईटी और क्लर्क अकाउंट्स के पदों की लिंक शो होगी।
  • इन पर क्लिक करते ही एक नई विंडो ओपन होगी।
  • यहां अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ही ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भी भर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Government Jobs 2021: यहां 2789 पदों पर निकली है बंपर भर्ती, अच्छी सैलरी, जल्द करें Apply