Government Jobs 2021:असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 44 हजार, ऐसे करें अप्लाई

government jobs

job

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो यह खबर आपके काम की है। ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC MO Recruitment 2021) ने असिस्टेंट डायरेक्टर (Law) के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 80 रिक्त पदों पर सीधी भर्तियां की जाएंगी। इसमें होम डिपार्टमेंट के अंतर्गत ओडिशा सेक्रेटेरियल सर्विस के ग्रुप B में भर्ती होगी।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव: नया परिसीमन निरस्त, आरक्षण भी पूर्ववत, जल्द होगा तारीखों का ऐलान

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर 26 नवंबर 2021 से आवेदन कर सकते है।इसके साथ ही कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वो फॉर्म भरने से पहले आयोग का नोटिफिकेशन एक बार जरूर पढ़ लें।

यहां पढ़े डिटेल्स

कुल पद-80

योग्यता-किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा- अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु उम्र 21 वर्ष से अधिक हो। इसके साथ ही उसकी उम्र 1 जनवरी 2021 को 31 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। रिजर्वेशन की कैटगरी में आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया-सबसे पहले कैंडिडेट्स को रिटेन एग्जाम देना होगा। कंप्यूटर एप्लिकेशन में स्किल टेस्ट और वाइवा वॉयस टेस्ट के माध्यम से कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क- जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन की फीस देनी होगी जो रिफंड नहीं की जाएगी। वहीं SC/ST उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

सैलरी- परीक्षा में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 44,900 रुपए सैलरी दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तारीखें

रजिस्ट्रेशन/री- रजिस्ट्रेशन लिंक ओपन होगा- 26 नवंबर
रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट- 24 दिसंबर, 2021
ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट- 31 दिसंबर, 2021

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews