सरकारी नौकरी 2021: यहां 8000 से ज्यादा पदों पर निकाली है भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी

Hindustan Shipyard Limited

करियर, डेस्क रिपोर्ट। मेडिकल स्टूडेंट के लिए सरकारी नौकरी (Government Jobs) पाने का सुनहरा मौका है।बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी (BSHS ANM Recruitment 2021) ने सहायक नर्स मिडवाइफरी (ANM) के 8853 पदों पर भर्ती निकाली है। इस सरकारी नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट- Statehealthsocietybihar.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी से जुड़ी यहां देखें पूरी डिटेल्स

पदों की संख्या – 8853

योग्यता-अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में डिप्लोमा होना चाहिए। उपर्युक्त पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ‘बिहार नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल’ में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।

आयु सीमा-अधिकतम आयु सीमा 37 साल होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 37 वर्ष है
अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष है
बीसी / एमबीसी (पुरुष और महिला) उम्मीदवारों के लिए, आयु सीमा 40 वर्ष है
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला) उम्मीदवारों के लिए, आयु सीमा 42 वर्ष है

चयन प्रक्रिया- कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कंप्यूटर आधारित परीक्षण, मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी- सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 11,500 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपए और महिला अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है. वहीं एससी व एसटी के सभी अभ्यर्थियों को 250 रुपए आवेदन फीस देनी होगी.

ऐसे करें आवेदन-इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 21 जुलाई तक ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews