Government Jobs: यहां 423 पदों पर निकली है भर्ती, 1 लाख तक सैलरी, जल्द करें एप्लाई

railway recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2021) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमिशन (UKSSSC Recruitment 2021) ने एग्रीकल्चर फील्ड में 423 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA के साथ मिलेगा एरियर का लाभ, सैलरी में आएगा उछाल

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर 2021 से शुरू हो गई है और 18 नवंबर 2021 लास्ट डेट है।वही फीस जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2021 रखी गई है और परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2022 में किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को अच्छे से देख लेना चाहिए।

कुल पद-423

पदों का विवरण

-असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर- 188 पद
-इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट विंग सुपरवाइजर- 181 पद
-चारा सहायक ग्रुप-II- 03 पद
-चारा सहायक ग्रुप-III- 02 पद
-खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग II- 01 पद
-सीनियर मिल्क इंस्पेक्टर- 03 पद
-उद्यान विकास शाखा- 26 पद
-सहायक मसरूम विकास अधिकारी- 03 पद
-सहायक पौध सुरक्षा अधिकारी/मधु विकास निरीक्षक- 02 पद
-सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (वनस्पति विज्ञान)- 03 पद
-सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (उद्यान निगम)- 03 पद
-मसरूम पर्यवेक्षक- 04 पद
-लैब असिस्टेंट (बॉटनी)- 04 पद

योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से एग्रीकल्चर, बॉटनी या हॉर्टिकल्चर विषय से ग्रेजुएशन करने वाले छात्र इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर के पद के लिए MSC/BSC एग्रीकल्चर की डिग्री, चारा सहायक ग्रुप-II, चारा सहायक ग्रुप-III के लिए BSC एग्रीकल्चर की डिग्री, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग के लिए BSC या BSC एग्रीकल्चर के बाद फल संरक्षण में PG डिप्लोमा की डिग्री, सीनियर मिल्क इंस्पेक्टर के लिए दुग्धशाला और पशुपालन विषयों में स्पेशलाइजेशन के साथ फर्स्ट डिवीजन में बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री अनिवार्य है।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारी वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

आयु सीमा–  न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 43 साल रखी गई है।आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को आरक्षण के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं रखी गई है इसकी पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से हासिल कर सकते हैं।

सैलरी-

पद: सहायक कृषि अधिकारी (AAO) Class III
पदों की संख्या: 188
सैलरी: 25500 – 81100 / – स्तर -4

पद: औद्योगिक विकास विंग पर्यवेक्षक Class III
पदों की संख्या: 181
सैलरी: 35400 – 112400 / – स्तर -6

पद: चारा सहायक समूह II (पशुपालन विभाग)
पदों की संख्या: 03
सैलरी: 29200 – 92300 / – स्तर -5

पद: चारा सहायक समूह III (पशुपालन विभाग)
पदों की संख्या: 02
सैलरी: 25500 – 81100 / – स्तर -4

पद: सहायक खाद्य निरीक्षक (खाद्य प्रकाशन शाखा समूह II)
पदों की संख्या: 01
सैलरी: 29200 – 92300 / – स्तर -5

पद: सीनियर मिल्क इंस्पेक्टर
पदों की संख्या: 03
सैलरी: 35400 – 112400 / – स्तर -6

पद: उद्यान विकास शाखा कक्षा II
पदों की संख्या: 26
सैलरी: 25500 – 81100 / – स्तर -5

पोस्ट: सहायक मशरूम विकास अधिकारी
पदों की संख्या: 03
सैलरी: 25500 – 81100 / – स्तर -5

पद: सहायक पौध सुरक्षा अधिकारी / मधु विकास निदेशक
पदों की संख्या: 02
सैलरी: 25500 – 81100 / – स्तर -5

पद: सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (बागवानी विज्ञान)
पदों की संख्या: 03
सैलरी: 25500 – 81100 / – स्तर -5

पद: सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (वनस्पति विज्ञान)
पदों की संख्या: 03
सैलरी: 25500 – 81100 / – स्तर -5

पद : मशरूम पर्यवेक्षक
पदों की संख्या: 04
सैलरी: 25500 – 81100 / – स्तर -4

पद: लैब असिस्टेंट (बॉटनी)
पदों की संख्या: 04
सैलरी: 25500 – 81100 / – स्तर -4

आवेदन शुल्क– एप्लीकेशन फीस जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 300 रुपये जबकि एससी एसटी के लिए 150 रुपए रखी गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां –
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 05 अक्टूबर 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 18 नवंबर 2021
परीक्षा शुल्क जमा करने की लास्ट डेट – 20 नवंबर 2021
लिखित परीक्षा का अनुमानित समय – अस्थाई मार्च 2022

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews