सरकारी नौकरी 2021: यहां 500 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 90 हजार तक

Indian Postal Department

करियर, डेस्क रिपोर्ट। अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो आपके लिए सुनहरा का मौका है। उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UKSSSC) ने पटवारी और लेखपाल समेत 513 पदों पर भर्ती निकाली है।  आयोग द्वारा कुल 513 पदों में से, जिनमें से 366 रिक्तियां पटवारी पदों के लिए और 147 अकाउंटेट के पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। UKSSSC की इस सरकारी नौकरी के  इच्छुक कैंडिडेट्स 5 अगस्त तक इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sss.uk.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. सरकारी नौकरी 2021: यहां 8000 से ज्यादा पदों पर निकाली है भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी

सरकारी नौकरी से जुड़ी यहां देखें पूरी डिटेल्स

  • पदों की संख्या– 513
  • पदों का विवरण
    पटवारी 366
    लेखपाल 147
  • योग्यता– किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
  • आयु सीमा– पटवारी के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से 28 साल तय की गई है। जबकि लेखपाल के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।
  • सैलरी-इन पदों के लिए सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 29,200 रुपए से लेकर 92,300 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।
  • आवेदन शुल्क- पटवारी और लेखपाल के इन पदों पर आवेदन करने वाले जनरल, OBC और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये, SC और ST को 150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसे केवल ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा।
  • ऐसे होगा चयन- अकाउंटेंट और पटवारी के पदों पर चयन करने के लिए अभ्यर्थियों को PET, PST और वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews