अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद ही काम की हो सकती है। बता दें कि गुजरात सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (GSSSB) की ओर से सब अकाउंटेंट, सब ऑडिटर, अकाउंटेंट, ऑडिटर और डिप्टी ट्रेजरी ऑफिसर के 426 पदों पर भर्ती की जा रही है। ऐसे में यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए शानदार मौका है जो लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। चलिए जानते हैं इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता क्या रखी गई है और कैसे आवेदन किया जा सकता है।
दरअसल गुजरात सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड द्वारा की जा रही इस भर्ती पर नजर डाली जाए तो बता दें कि कुल 426 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 है। यह भर्ती सरकारी विभाग में स्थिर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। बता दें कि इस भर्ती के तहत सबसे ज्यादा 321 पद सब अकाउंटेंट और सब ऑडिटर के लिए रखे गए हैं, जबकि अकाउंटेंट, ऑडिटर और डिप्टी ट्रेजरी ऑफिसर के लिए कुल पदों की संख्या 105 रखी गई है।
योग्यता पर नजर डालें
वहीं आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को योग्यता पर नजर डाल लेनी चाहिए। जानकारी दे दें कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से BBA, BCA, B.Com और B.Sc की डिग्री होना अनिवार्य है। इतना ही नहीं, उम्मीदवार के पास बेसिक कंप्यूटर नॉलेज होना जरूरी है। साथ ही गुजराती और हिंदी भाषा का ज्ञान भी अनिवार्य है।
उम्र सीमा
वहीं उम्र सीमा की बात की जाए तो बता दें कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 30 नवंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। इतना ही नहीं, आवेदन शुल्क में भी उन्हें छूट मिलेगी।
सैलरी कितनी मिलेगी?
सैलरी पर नजर डालें तो बता दें कि इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को मोटी तनख्वाह दी जाएगी। हालांकि वेतन पद के अनुसार होगा। उम्मीदवारों को 25,500 से लेकर 1,26,600 रुपए प्रति महीने तक की सैलरी मिलेगी। यह शुरुआती वेतन होगा। उम्मीदवार का वेतन अनुभव के साथ बढ़ेगा और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
कैसे किया जा सकता है आवेदन?
ऐसे में अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो बता दें कि सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर एक रिक्रूटमेंट लिंक दिखाई देगी जिस पर क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा और लॉगिन करना होगा। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरना होगा। साथ ही अपने दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो को अपलोड करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान कर आप फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं। याद रखें कि फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना न भूलें।





