इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा (IBPS RRB Clerk Exam 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र 14 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध होंगे। इसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।
एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा का नाम, तारीख, समय, फोटोग्राफ हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम पता और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री से पहले इसका प्रवेश पत्र का सत्यापन भी किया जाता है।
कब होगी परीक्षा?
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परीक्षा का आयोजन 6, 7, 13 और 14 दिसंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में होने वाला है। परीक्षा की अवधि 45 मिनट होगी। रिजनिंग सेक्शन के लिए 25 और न्यूमेरिकल एबिलिटी के लिए उम्मीदवारों को 20 मिनट का समय दिया जाएगा। एग्जाम पैटर्न को अच्छे से समझने के लिए उम्मीदवार मॉक टेस्ट की मदद ले सकते हैं। इसका लिंक आईबीपीएस ने एक्टिव कर दिया है। कैंडिडेट्स को उस राज्य को सेलेक्ट करना होगा, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर (सीआरपी आरआरबी-XIV ऑफिस अस्सिटेंट (मल्टीपरपज) ऑनलाइन प्रीलिम्स एग्जाम कॉल लेटर” के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड का पेज खुलेगा। सभी जानकारी को अच्छे से सत्यापित करने के बाद इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।
वैकेंसी, सेलेक्शन प्रोसेस और जरूरी तारीख
इस साल आईबीपीएस में ग्रामीण क्षेत्र बैंकों के लिए कुल 13316 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑफिस अस्सिटेंट मल्टीपरपज यानी क्लर्क के लिए कुल 8002 पद खाली हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। मुख्य परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली है। इसमें प्रीलिम्स में सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों को शामिल होने की अनुमति होगी।
प्रारंभिक परीक्षा में कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। 40 रीजनिंग एबिलिटी और न्यूमेरिकल दोनों से संबंधित 40-40 प्रश्न होंगे। वहीं मेंस में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा। 5 सेक्शन शामिल होंगे, प्रत्येक के लिए अलग-अलग समय तय होगा।






