ICF Recruitment: यहाँ रेल मंत्रालय ने 876 पदों पर निकाली है बंपर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

aiims jobs

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ICF Recruitment:- हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे के अंदर आने वाले Integral Coach Factory ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। उम्मीदवार फिटर, इलेक्ट्रिशन, मशीनिस्ट, कार्पेंटर, वेल्डर समेत अन्य कई पदों के आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 876 है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन 26 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… Government Job 2022 : यहाँ 53 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 15 जुलाई से पहले करें आवेदन

निर्धारित आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम (minimum age limit) 15 साल और अधिकतम (maximum age limit) 24 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। दसवीं और बारहवीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं। अधिक जानकारी के आप आधिकारिक सूचना नीचे देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews