IIT Indore Recruitment 2022: जारी हुए भर्ती के नोटिफिकेशन, जल्दी करें आवेदन..

IIT Indore Recruitment 2022: जारी हुए भर्ती के नोटिफिकेशन, जल्दी करें आवेदन..

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही आईआईटी इंदौर ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जिसके तहत इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी, इंदौर में असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड वन और टू) के पदों पर 36 वैकेंसी हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड 1  (Assistant professor grade 1) के पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है, तो वही असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड 2 (Assistant professor grade 2 ) के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशल नोटिफिकेशन या फिर ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… FTII Recruitment 2022: जल्द ही शुरू होंगे इंटरव्यू, 1 लाख रुपये से ज्यादा होगी सैलरी

बता दें कि सहायक प्रोफ़ेसर ग्रेड 1  के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को  Phd प्रथम श्रेणी होना चाहिए और 3 साल का अनुभव भी होना अनिवार्य होगा। तो वही असिस्टेंट प्रोफेसर grade-2 के लिए पेस्ट्री प्रथम श्रेणी का  होना ही अनिवार्य होगा। आरक्षित कैटेगरी वाले उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी, जिसके अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशल नोटिफिकेशन yx97sMuoAnlU0xYL2k5y  देख सकते हैं।

यह भी पढ़े… Army Medical Corps Vacancy 2022 : आर्मी मेडिकल कोर में कई पदों पर निकली भर्ती

वेतन ₹1,15,073 से लेकर ₹160665 तक प्रतिमाह हो सकता है। योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों का एक शॉर्टलिस्ट तैयार किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो उम्मीदवार इस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे उन्हीं का सिलेक्शन होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 मार्च 2022 तक है, तो वहीं हार्ड कॉपी सबमिट करने की आखिरी तारीख 7 अप्रैल 2022 तक है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.iiti.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भेजने का पता: फैकल्टी रिक्रूटमेंट सेल, अभिनंदन बिल्डिंग, 6th फ्लोर, आईआईटी इंदौर, खंडवा रोड, सिमरोल, 453552 इंदौर, मधयप्रदेश

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews