Hindi News

IITM Recruitment: तकनीक और विज्ञान क्षेत्र के युवाओं के लिए नौकरी का मौका, कई पदों पर निकली भर्ती

Last Updated:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नौकरी की तलाश कर रहें उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। Indian Institute of Tropical Meteorology (IITM Recruitment 2022) ने भर्ती के नोटिकेशन हाल ही में जारी किए है। कुल 33 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 27 जून 2022 तक आवेदन कर सकते है।

योग्यता और पात्रता

आवेदन करने के लिए उम्मेदवारों के पास M.Tech/M.sc किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होना अनिवार्य होगा। 28 साल से अधिक उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे, उम्मीदवारों की आयु 27 जून 2022 तक 28 साल ही होनी चाहिए।हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े… कर लें तैयारी! जून में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, इससे पहले जान लें इनके बारे में थोड़ी जानकारी

सैलरी, आवेदन और चयन प्रक्रिया

उम्मेदवारों का चयन एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 31000 रुपए की सैलरी हर महीने दी जाएगी। अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर विज़िट कर सकते हैं।

लिंक

https://www.tropmet.res.in/Careers

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews