Hindi News

IMD में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! यहां जानिए योग्यता और आवेदन प्रकिया की पूरी जानकारी

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्या आप भी भारत मौसम विज्ञान विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। अगर ऐसा है तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर रखी गई है। ऐसे में उम्मीदवारों के पास केवल एक दिन का ही समय बचा है।
IMD में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! यहां जानिए योग्यता और आवेदन प्रकिया की पूरी जानकारी

क्या आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं और भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। अगर ऐसा है तो यह खबर आपके लिए काम की है। दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को बिना लिखित परीक्षा, इंटरव्यू के जरिए सरकारी नौकरी का मौका मिलने वाला है। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने की इच्छा रखते हैं तो चलिए जानते हैं कि इसके लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है और योग्यताएं क्या रखी गई हैं।

उम्र सीमा

सबसे पहले बता दें कि यह भर्ती कुल 134 पदों के लिए की जा रही है। यह भर्ती प्रोजेक्ट आधारित होगी और अलग-अलग कैटेगरी के पद इसमें शामिल किए गए हैं। भर्ती के तहत प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ई के लिए अधिकतम उम्र 50 साल रखी गई है, जबकि प्रोजेक्ट साइंटिस्ट थर्ड के लिए 45 साल, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सेकंड के लिए 40 साल और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट वन के लिए उम्र सीमा 35 साल रखी गई है। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट मिलेगी।

योग्यता पर नजर डालें

वहीं अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो योग्यता पर जरूर ध्यान दें। बता दें कि प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ग्रेड ए, थर्ड, सेकंड और वन के लिए, वहीं साइंटिफिक असिस्टेंट और एडमिन असिस्टेंट जैसे पदों के लिए योग्यताएं अलग-अलग तय की गई हैं। अगर आप प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास MSc, BTech या BSc जैसी संबंधित साइंटिफिक डिग्री होना जरूरी है। वहीं असिस्टेंट के लिए साइंस, आईटी, कंप्यूटर या इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके अलावा एडमिन असिस्टेंट के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए।

वहीं चयन प्रक्रिया पर नजर डालें तो इन पदों पर चयन आवेदन की स्क्रीनिंग के जरिए किया जाएगा। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

कैसे किया जा सकता है आवेदन?

ऐसे में अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको आईएमडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर भर्ती लिंक को ओपन करना होगा। लिंक ओपन करने के बाद आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। अपनी सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसे डाउनलोड करना न भूलें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews