Indian Coast Guard Recruitment 2022 : 10 वीं – 12 वीं पास के लिए सुनहरा मौका

Indian Coast Guard Recruitment 2022 : 10 वीं – 12 वीं पास के लिए सुनहरा मौका

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय तट रक्षक ने भर्ती (Indian Coast Guard Recruitment 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती सिविलियन के 80 पदों के लिए निकाली गई है। इच्छुक आवेदक 23 फरवरी 2022 तक आवेदन पत्र भरकर भेज सकते हैं। वैकेंसी से सम्बंधित पूरी जानकारी भारतीय तट रक्षक की आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in पर उपलब्ध है।

भारतीय तट रक्षक ने (Indian Coast Guard Recruitment 2022) ने सिविलियन के विभिन पदों पर भर्ती निकाली है।  इस अभियान में 80 अलग अलग पदों पर भर्ती की जाएगी।  इसके लिए 10वीं , 12वीं और ITI पास आवेदक आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- MP Weather: नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, कई राज्यो में बारिश-बर्फबारी

ये है पदों का विवरण 

1- इंजन ड्राइवर – 8 पद (अनारक्षित – 06, OBC – 01, SC – 01)
2- सारंग लस्कर – 03 पद (अनारक्षित – 01, OBC – 01, SC – 01)
3- स्टोर कीपर (ग्रेड II) – 04 (अनारक्षित – 03, OBC – 01)
4- सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर – 24 पद (अनारक्षित – 15, OBC – 05, SC – 01, ST – 01, EWS – 02 )
5- फायरमैन – 06 (अनारक्षित – 03, OBC – 02, SC – 01)
6- ICE फिटर – 06 (अनारक्षित – 02, OBC – 02, SC – 01, ST – 01
7- स्प्रे पेंटर – 01 अनारक्षित
8- एमटी फिटर/एमटी टेक/ एमटी मेक – 06 (अनारक्षित – 04, OBC – 02)
9- मल्टी टास्किंग स्टाफ(माली) – 03 अनारक्षित
10- मल्टी टास्किंग स्टाफ (चपरासी) – 10 (अनारक्षित – 05, OBC – 03, ST – 01, EWS – 01)
11- मल्टी टास्किंग स्टाफ (दफ्तरी)- 03 अनारक्षित
12- मल्टी टास्किंग स्टाफ (स्वीपर)- 03 (अनारक्षित – 01, OBC – 01, SC – 01)
13- शीट मेटल वर्कर – 01 अनारक्षित
14- इलेक्ट्रिकल फिटर – 01 अनारक्षित
15 – लेबर – 01 अनारक्षित

ये भी पढ़ें – Share Market : अनिल अंबानी शेयर मार्केट से बैन, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

यहाँ भेजें आवेदन 

निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को देखकर आवेदन कर सकते हैं। अच्छी तरह से साफ़ सुथरे ढंग से भरे हुए आवेदन 23 फरवरी 2022 तक अपने सेल्फ अटेस्टेड सर्टिफिकेट के साथ कोस्ट गार्ड रीजन (पूर्व), नेपियर ब्रिज के पास, फ़ोर्स सेंट जॉर्ज (पीओ),चेन्नई 600009 पते पर भेज सकते हैं।  उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

ये भी पढ़ें – IPL T20: 10 फ्रेंचाइजी ने मिलकर कितने खिलाड़ियों को चुना है, यहां जाने पूरी जानकारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews