Indian Navy Recruitment 2022: 1531 पदों पर निकली वैकेंसी, 63,200 तक होगी सैलरी

Indian Navy Recruitment 2022: 1531 पदों पर निकली वैकेंसी, 63,200 तक होगी सैलरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय नौसेना ने भर्ती (Indian Navy Recruitment 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भारतीय नौसेना ने स्किल्ड ट्रेड्समैन के लिए 1531 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया कल मंगलवार 22 फरवरी से शुरू होगी।

भारतीय नौसेना ने भर्ती (Indian Navy Recruitment 2022) ने लिए जारी किये नोटिफिकेशन में जानकारी दी है कि भर्ती के लिए प्रक्रिया 22 फरवरी 2022 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2022 है। भर्ती से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Cricket News: भारत 6 साल बाद फिर से टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचा

ये हैं पदों की संख्या और आरक्षण की स्थिति 

स्किल्ड ट्रेड्समैन – कुल पद – 1531
1- सामान्य वर्ग के लिए – 697 पद
2- EWS – 141 पद
3- OBC – 385 पद
4- SC – 215 पद
5- ST – 93 पद

ये भी पढ़ें – SBI का अलर्ट : QR कोड स्कैन करने से हो सकता है नुकसान? पढ़ें पूरी खबर

निर्धारित शैक्षिणक योग्यता 

जो आवेदक इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैब उनके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण का सर्टिफिकेट होना चाहिए साथ ही सम्बंधित ट्रेस में ITI  सर्टिफिकेट होना चाहिए।

ये भी पढ़ें – जल्द होगी यूक्रेन में फंसे MP के छात्रों की वापसी, गृह मंत्री बोले-CM खुद कर रहे मॉनिटरिंग

चयनित आवेदक का ये होगा वेतनमान 

भारतीय नौसेना स्किल्ड ट्रेड्समैन पदों की भर्ती में चयनित आवेदक को 19,900 से 63,200 के बीच वेतन मिलेगा।  आवेदक की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews