Indian Navy Sportsperson Recruitment 2022: लड़कों के लिए नौकरी का अवसर, जाने कैसे करें रेजिस्ट्रैशन..

Indian Navy Sportsperson Recruitment 2022: लड़कों के लिए नौकरी का अवसर, जाने कैसे करें रेजिस्ट्रैशन..

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में इंडियन नेवी  ने बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी 2022 के बैच के लिए 12 -15 वर्ष के वर्ग के लड़कों को आमंत्रित किया है। बता दें कि भारतीय नागरिकता वाले लड़के, जिन्होंने याचिंग/सैलिंग में अंतर्राष्ट्रीय/जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया हो, वो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 2 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं। 2 और 3 अप्रैल को 8:00 बजे सुबह सिलेक्शन ट्रायल आयोजित होंगे। बता दें कि इसमें आवेदन करने वाले लड़के पांचवी पास होने चाहिए और उन्हें इंग्लिश और हिंदी भाषा में उचित जानकारी भी होनी चाहिए। साथ ही साथ राष्ट्रीय (जूनियर) / अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए और नौकायन का पर्याप्त अनुभव होना चाहिए।

रजिस्ट्रेशन करने वाले लड़कों की आयु 12 से 15 वर्ष के बीच में होना अनिवार्य होगा मेडिकल परीक्षा भी आयोजित की जाएंगी और हृदय रोग, घुटने की बीमारी, फ्लैट फीट, कानों में इन्फेक्शन और दिमागी की बीमारी वाले लड़के आवेदन नहीं कर पाएंगे। आंखों का ऑपरेशन करवा चुके लड़के इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।

यह भी पढ़े … LIC के ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना! जल्द ही खत्म होगी LIC पॉलिसी को पैन से जोड़ने की तारीख

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

उम्मीदवार वेन्यू  पर चयन परीक्षणों के लिए रिपोर्ट करते हैं, उन्हें कार्यक्रम स्थल पर चयन टीम द्वारा उपलब्ध कराए गए अन्य दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरना होगा। उन्हें आवेदन के साथ एक अतिरिक्त हालिया रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ अपने नाम और फोटो के पीछे हस्ताक्षर के साथ जमा करना होगा।
वैन्यू: इंडियन नेवी वॉटरमैनशिप ट्रेनिंग सेंटर, INS मंडोवी, वेरेम, गोवा –403109

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews