Indian Post Recruitment :- भारतीय डाक विभाग दे रहा है दसवीं पास युवाओं को नौकरी का मौका, जाने कैसे करें आवेदन ..

Indian Post Recruitment :- भारतीय डाक विभाग दे रहा है दसवीं पास युवाओं को नौकरी का मौका, जाने कैसे करें आवेदन ..

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय डाक विभाग ने हाल ही में भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। दसवीं पास युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। भारतीय डाक विभाग ने स्टाफ कार ड्राइवर के पद पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार 15 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े … कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब 1 अप्रैल से लगेगा ये टैक्स, जानें क्या रहेंगे नियम

ऑफिशियल वेबसाइट और पता :–
indiapost.gov.in

पता :– सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, सी –121, नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज -1, नारायणा, नई दिल्ली–110028

सूचना के मुताबिक उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को इंडियन पोस्ट के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती सेक्शन में दिए गए लिंक को क्लिक कर सकते हैं। और “स्टाफ कार ड्राइवर सीधी भर्ती” का विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें सारे डिटेल्स भरकर 15 मार्च तक दिए गए पते पर अपना आवेदन पत्र भेज सकते हैं।

बता दें कि कुल  29 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी,  जिसमें से 15 पद अनारक्षित है।  ओबीसी के लिए 3 पद एसएससी 8, ईडब्ल्यूएस के लिए 3 पद  आरक्षित है। जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवारों की सीधी भर्ती सब 2 साल के लिए ही होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews