Job Alert: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जल्दी करें आवेदन

Vyapam Recruitment 2021

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में चीफ सिंगल ऑफिसर सेंट्रल कमांड (Chief central signal command) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक कुल 28 वैकेंसी है। उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।  स्विच बोर्ड ऑपरेटर (switch board operator) के पद पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। बता दें कि आवेदन शुरू हो चुके हैं और 3 अप्रैल 2022 तक ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

पात्रता:

दसवीं पास  ( 10th pass) उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम (minimum) 18 वर्ष और अधिकतम (maximum ) 25 वर्ष है। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े … NEET-PG Results 2021: DGHS ने लिया बड़ा फैसला, रद्द होंगे पुराने परिणाम, घटेंगे Cut- off 

कैसे करें आवेदन:

ऑफिशियल वेबसाईट http://indianarmy.nic.in पर जाकर उम्मीदवार application form डाउनलोड कर सकते है। Form में अपने डिटेल्स को भर कर उम्मीदवारों को बताए गए पते पर भेजना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार के एप्लीकेशन फी का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।  उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद किया जाएगा उनका स्किल टेस्ट भी लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखे:Notification-Chief-Signal-Officer-Central-Command-CSBO-Posts

आवेदन पत्र भेजने का पता: Colonel signals, HQ central command (signals),PIN- 908544, C/o 56 APO
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews