MP Government College: 2 मार्च से आवेदन कर सकेंगे अतिथि विद्वान, 4 अप्रैल को होगा अलॉटमेंट

teacher recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एमपी में सरकारी नौकरी (MP Government Jobs 2022) की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग (MP Higher Education Department) द्वारा सभी सरकारी कॉलेजों में अतिथि विद्वानों के पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम, टाइम टेबल, कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसके अनुसार 2 मार्च बुधवार से अलग अलग विषयों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी और इसकी लास्ट डेट 20 मार्च 2022 है।

यह भी पढ़े… पेंशन में हो सकती है 8570 की बढोतरी, हटेगी 15000 की लिमिट? जानें EPS की ताजा अपडेट

ध्यान रहे भर्ती प्रकिया 11 अप्रैल 2022 तक चलेगी। खास बात यह है कि पहले से जो आवेदक अतिथि विद्वान का रजिस्ट्रेशन करा चुके है उन्हें फिर से नया रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है, वे अपने पुराने रजिस्ट्रेशन को अपडेट कर सकते है।इसमें वे यूजर आईडी एवं पासवर्ड लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल को कैलेंडर अनुसार बदल सकेंगे। कॉलेज स्तर से प्रोफाइल अपडेट कराने की पूरी जिम्मेदारी उम्मीदवार की होगी।

कैलेंडर पर एक नजर

  • पहले से रजिस्टर्ड सभी उम्मीदवार 2 मार्च से 20 मार्च तक प्रोफाइल एडिट कर सकेंगे।
  • नए उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की तारीख 2 से 20 मार्च तक रखी गई है।
  • कॉलेज लेवल पर डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन 2 से 21 मार्च तक होगा,  इसमें पहले से रजिस्टर्ड और नए रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन का वैरिफिकेशन होगा।
  • विषयवार कॉलेज लेवल से वैकेंसी अपडेट 2 से 21 मार्च तक कर सकते हैं।
  • कॉलेज इस भर्ती पर सत्यापित हो चुके उम्मीदवारों को 23 मार्च से 31 मार्च तक ऑप्शन देगा।
  • मेरिट अनुसार अतिथि विद्वानों की मेरिट बनाई जाएगी।
  • कॉलेजों का अलॉटमेंट 4 अप्रैल को होगा।
  • अलॉटमेंट के बाद अतिथि विद्वानों को 4 अप्रैल से 8 अप्रैल तक कॉलेज जॉइन करने होंगे।
  • कॉलेज मैनेजमेंट जॉइन किए गए गेस्ट फैकल्टी की ऑनलाइन पोर्टल पर 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक एंट्री करेंगे।
नोट- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एक बार उच्च शिक्षा विभाग वेबसाइट पर जाकर कार्यक्रम और टाइम टेबल की जांच कर ले।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews