
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Government Job 2022. मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। राजधानी भोपाल में स्थित बरकतल्लाह यूनिवर्सिटी (BU Recruitment 2022) में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकली है। इसके तहत 20 अलग अलग विषयों के लिए 49 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
यह भी पढ़े.. MP में गृहमंत्री अमित शाह ने ये बड़ी घोषणा, बोले- पुलिस को टेक्नोलॉजी से लैस करना होगा
इच्छुक उम्मीदवार बीयू की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई है।49 टीचिंग में प्रोफेसर के 13, एसोसिएट प्रोफेसर के 11 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पद शामिल है। प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 4-4 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 8 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को फिर मिलेगी 2 बड़ी गुड न्यूज! 70000 तक बढ़ेगी सैलरी, जानें कैसे?
वही विज्ञापन के अनुसार, बीयू ने 2 नॉन-टीचिंग पद, 1 लाइब्रेरियन और 1 असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए भी आवेदन मांगा है, ये दोनों सीटें अनारक्षित हैं। टीचिंग पदों में सबसे ज्यादा 5 मैनेजमेंट विषय के लिए आवेदन बुलाए गए हैं।इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन फाॅर्म भरकर डाउनलोड करना है वही आवेदन पत्र भी डाउनलोड करना है। रजिस्ट्रेशन फाॅर्म की कॉपी को आवेदन पत्र के साथ डाक के जरिए 5 मई तक विवि को भेजना होगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

