MP Government Job 2022: यहां 67 पदों पर निकली है भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन, जानें आयु-पात्रता

mp government job 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश में मेडिकल के क्षेत्र में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (MP Government Jobs 2022) पाने का सुनहरा मौका है।  नेताजी सुभास चन्द्र मेडिकल कॉलेज (Netaji Subhas Medical College) जबलपुर में 67 सीनियर और जूनियर रेसीडेंट के पदों पर सीधी भर्ती निकली है। इन पदों की संख्या में कमी या वृद्धि की जा सकती है और महिला चिकित्सक न होने पर पुरुष वर्ग से भरा जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP Government Job 2022: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 2500 से ज्यादा अलग अलग पदों पर निकली भर्ती, जानें आयु-पात्रता

इसके लिए निर्धारित प्रारूप में दिनांक 2 अगस्त 2022 शाम 5:00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इसमें उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसके लिए  3 अगस्त 2022 को सुबह प्रातः 11:00 बजे से वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

NSMCH Recruitment

 कुल पद – 67

पदों का विवरण

  • सीनियर रेसिडेंट के- 49 पद
  • जूनियर रेसिडेंट के- 18 पद

योग्यता-

सीनियर रेसीडेंट

  1. सीनियर रेसीडेंट की मूल अर्हता साक्षात्कार के समय MCI के वर्तमान अपडेट मापदंड के अनुसार ।
  2. जिन चिकित्सकों ने नोटिस निकलने के दिनांक से पिछले 5 वर्ष के अंदर M.D./M.S./M.D.S. परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे ही इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। (सीनियर रेसिडेंट पद पर नियुक्ति चिकित्सक को निजी प्रेक्टिस करने की पात्रता नहीं होगी।)
  3. जिन चिकित्सकों ने इसी चिकित्सा महाविद्यालय से M.D./M.S./M.D.S.परीक्षा में सम्मिलित या उत्तीर्ण किया है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।उसके बाद मध्य प्रदेश के किसी भी चिकित्सा महाविद्यालय से उत्तीर्ण चिकित्सकों को प्राथमिकता दी जाएगी।( संस्था द्वारा कदाचार के कारण पूर्व में सेवा समाप्त उमीदवार को आवेदन करने की पात्रता नहीं होगी।)

जूनियर रेजिडेंट 
1. M.B.B.S.पास कर इंटर्नशिप पूर्ण कर ली हो।
2. चिकित्सकों की इंटर्नशिप विज्ञापन प्रकाशन के दिनांक से पिछले 3 वर्ष में पूर्ण हुई हो, इसके पूर्व के चिकित्सक चयन हेतु पात्र नहीं होंगे।
3. निजी प्रैक्टिस की पात्रता नहीं होगी।

सेवा अवधि- सीनियर रेसीडेंट/ जूनियर रेजिडेंट की सेवा अवधि 3 वर्ष की होगी। पहले 1 वर्ष हेतु नियुक्ति की जाएगी इसके पश्चात सेवाएं संतोषजनक पाए जाने पर 1 वर्ष बढ़ाते हुए अधिकतम 3 वर्ष तक बढ़ाई जा सकेगी।

आवेदन शुल्क 

  • अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए- ₹700
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए- ₹500
  • निर्धारित राशि का डिमांड ड्राफ्ट मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता, स्वशासी नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के नाम पर देय होगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews