MP Recruitment : उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, यहां 2800 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 13 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें आयु-योग्यता

BEML recruitment

NHM MP Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश (लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन) द्वारा संविदा आधार पर संविदा स्टाफ नर्स के 2800 से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 13 जून 2023 है जबकि अंतिम तिथि 4 जुलाई 2023 है।

खास बात ये है कि यह अनुबंध 31 मार्च 2024 तक के लिए होगा जिसे आगामी वर्षों की वार्षिक कार्ययोजना में स्वीकृति हेतु नवीनीकृत किया जा सकेगा।इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से एमपी एनएचएम की ऑफिशियल वेबसाइट nhmmp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

MP NHM Staff Nurse Recruitment 2023:

कुल– 2877

पदों का विवरण

  1. संविदा स्टाफ नर्स (महिला) – 2589
  2. संविदा स्टाफ नर्स (पुरुष) – 288

आयु सीमा- न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित की गयी है। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले आवेदकों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

महिला आवेदक- (अधिकतम आयु सीमा में अनुसूचित जनजाति /अनुसूचित जाति /अन्य पिछड़ा वर्ग/ निशक्तजन महिलाओं /अनारक्षित /आरक्षित) अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट 1 जनवरी 2023 की स्थिति में)

पुरुष आवेदक- (अधिकतम आयु सीमा में अनुसूचित जनजाति /अनुसूचित जाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग /निशक्तजन अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट 1 जनवरी 2023 की स्थिति में)

योग्यता – उम्मीदवारों ने बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग और सीनियर मिडवाइफरी किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों का मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर होना अनिवार्य है।

  1. महिला आवेदक के लिए -बीएससी नर्सिंग अथवा जनरल नर्सिंग एवं जयेष्ठ प्रसूति विज्ञान सीनियर (मिडवाइफरी प्रशिक्षित) 10+2 (फिजिक्स ,केमिस्ट्री ,बायोलॉजी)
  2. मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल का वैध पंजीयन होना चाहिए।
  3. पुरुष आवेदक के लिए- बीएससी नर्सिंग 10+ 2 (फिजिक्स,केमिस्ट्री, बायोलॉजी)
  4. मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल का वैद्य पंजीयन होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

वेतनमान- स्टाफ नर्स के पदों पर नियुक्त हुए उम्मीदवारों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

  1. विज्ञापन जारी करने की तारीख -02 जून 2023
  2. ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि- 13 जून 2023
  3. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 04 जुलाई 2023

ऐसे करें अप्लाई

  1. एमपी एनएचएम स्टाफ नर्स भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण प्रक्रिया पुर कर लें।
  5. इसके बाद उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें और अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Link

https://www.nhmmp.gov.in/WebContent/Vacancy/20230602165339026_staff%20Nurse%20-adv.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews