MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, 100 पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2023 : युवाओं के लिए मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एमपी लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने टैक्सेशन असिस्टेंट के 100 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन की प्रक्रिया मई से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 9 मई से 8 जून 2023 तक MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

MPPSC Recruitment 2023

कुल : 100 पद

पदों का विवरण

  1. सामान्य वर्ग के लिए 27 पद।
  2. ओबीसी के लिए 27 पद।
  3. एससी के लिए 16 पद।
  4.  एसटी के लिए 20 ।
  5.  EWS के लिए 10 पद आरक्षित

आयु-सीमा : 21 से 40 साल के बीच होना चाहिए।हालांकि आयोग की तरफ से आयु सीमा में सरकारी नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी। आवेदक के उम्र की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है।

योग्यता : कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कॉमर्स में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर आवेदकों का चयन दो चरणों में होगा। पहला लिखित परीक्षा और दूसरा इंटरव्यू। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी और इसमें सफल अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल चयन इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा।

आवेदन फीस : सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को 500 रुपए लगेंगे। एससी/एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी के कैंडिडेट्स को 250 रुपए फीस के रूप में देना होगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

वेतनमान : सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 3600 ग्रेड पे के तहत 9300 रुपए से 34,800 रुपए दिए जाएंगे।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  1.  सबसे पहले मध्य प्रदेश आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3.  एमपीपीएससी का फॉर्म भरना होगा और सब्मिट करना होगा।
  4. फॉर्म एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास जरूर रख लें।
  5. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आवेदन एमपीपीएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन देखकर ही करें। क्योंकि गलत भरा हुआ फॉर्म आयोग की तरफ से एक्सेट नहीं किया जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews