MP Government Job Alert : 10वीं पास के लिए यहां निकली है भर्ती, जल्द करें एप्लाई

AIIMS JOB VACANCY

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (MP Government Job Alert ) पाने का गोल्डन चांस है। डाक विभाग ने मध्य प्रदेश सर्कल में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती (MP Post Office Recruitment 2021) निकाली है। एमपी पोस्टल सर्कल (MP Postal Circle) जॉब्स-2021 के अंतर्गत 11 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन करना चाहते थे, वे आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जा सकते हैं। स्टाफ कार चालक आवेदन पत्र भरने से पहले इस पृष्ठ पर पात्रता मानदंड और अन्य विवरण जरूर देखें।

कुल पद-11

योग्यता– 10वीं पास और वैध ड्राइविंग लाइसेंस।अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य हैं। साथ ही अभ्यर्थी के पास हैवी वाहन चलाने का 3 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।

आयु सीमा– 30 अक्टूबर 2021 को 56 वर्ष। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया–  इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन तीन वर्ष के लिए किया जाएगा।अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

वेतन विवरण– 5200 से 20200 रूपए ग्रेड पे 1800 रूपए प्रतिमाह।अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट करें।

ऐसे करे आवेदन– इच्छुक और योग्य आवेदक योग्यता और अनुभव के समर्थन में प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ 30 अक्टूबर 2021 को या उससे पहले सहायक निदेशक भर्ती प्रमुख पोस्ट मास्टर जनरल, मध्य प्रदेश सर्कल, डाक भवन भोपाल- 462012 को अग्रेषित कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews