MP Government Job: यहां 81 पदों पर निकली है भर्ती, 28 मार्च लास्ट डेट, जानें पात्रता-आयु

mp government job 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP Government Job 2022.मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। देवास बैंक नोट प्रेस (Bank Note Press Dewas) ने जूनियर टेक्नीशियन के 81 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 28 मार्च 2022 लास्ट डेट है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://bnpdewas.spmcil.com/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MP Government Job- BNP Job Recruitment 2022

कुल पद-81

पदों का विवरण

  • जूनियर टेक्निशियन (इंक फैक्ट्री) – 60
  • जूनियर टेक्निशियन (प्रिंटिंग) – 19
  • जूनियर टेक्निशियन (इलेक्ट्रिकल/IT) – 02

योग्यता: उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ITI या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है।

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष तक होनी चाहिए।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन टेस्ट, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 600 रुपए देना होगा।आवेदक बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वेतनमान – सैलरी 18,780 से 67,390 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

संभावित परीक्षा तिथि: अप्रैल/मई 2022

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन के लिए सबसे पहले बीएनपी की आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com पर जाएं।
  • होमपेज पर Career टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें।
  • सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और हाथ से लिखित घोषणा जमा करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्डकॉपी अपने पास रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews