MP Government Job: हाई कोर्ट में निकली कई पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें डीटेल

MP Government Job: हाई कोर्ट में निकली कई पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें डीटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में मध्यप्रदेश विधानसभा सेक्रेटेरिएट ने भर्ती के नोटिफिकेशन (MP High Court Recruitment) जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबी असिस्टेंट ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट और सेक्योरिटी गार्ड के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कुल वैकेंसी की संख्या 55 है। जिसमें से 40 वैकेंसी असिस्टेंट ग्रेड 3, 2 वैकेंसी स्टेनो टाइपिस्ट और 3 वैकेंसी सिक्योरिटी गार्ड के पद पर है। आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 10 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…रूस ने Facebook की पेरेंट कंपनी Meta को आतंकी संगठनों में किया शामिल, लगाएं ये आरोप, जानें

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 12 वीं पास होना अनिवार्य होगा। ग्रेजुएशन की योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही डिप्लोमा जरूरी होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल। पात्रता से से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : यहाँ 349 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 31 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी, जिसमें मध्य प्रदेश से जुड़े जनरल नॉलेज और कंप्यूटर के प्रश्न पूछे जाएंगे। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 19500 रुपये से लेकर 62000 रुपये तक की सैलरी मिल सकती है। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं ओबीसी, एसटी, एससी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य जबकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews