MPESB MPPEB: 305 पदों पर निकली है भर्ती, 15 नवंबर से पहले करें apply, जानें आयु पात्रता

MPPEB

mppeb

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (MP Govt Jobs 2022)  पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) या मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी की भर्ती के लिए 305 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

यह भी पढ़े..भोपाल के इन इलाकों में आज 6 घंटे रहेगी बिजली कटौती, सुबह 9 बजे से शुरू किया जाएगा काम

MPPEB के लिए आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री पास उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 नवंबर 2022 से शुरू हो गई है, जो कि 15 नवंबर 2022 तक भरे जाएंगे।इसके लिए मध्य प्रदेश के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते है।यह भर्ती तकनिकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत निकाली गई है।

MPPEB ITI Training Officer

कुल पद-305

विभाग का नाम- तकनिकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग

पद का नाम- आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी

आयु सीमा- न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष की अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

शैक्षिणक योग्यता- आईटीआई/ पॉलिटेक्निक डिप्लोमा/ इंजीनियरिंग डिग्री।/ ग्रेजुएशन। हाईस्कूल और समकक्ष पुराने पाठ्यक्रम से 11वीं परीक्षा पास होने के अलावा एनसीवीटी एसिडिटी से संबंधित ट्रेड में आईटीआई अप्रेंटिसशिप परीक्षा का पास होना अनिवार्य है।

सैलरी-

पे लेवल-8, 9300-34800/-प्लस 32800 रुपये ग्रेड पे+ भत्ते सहित अन्य सुविधाएं।।

चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा में सभी एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे ट्रेड से संबंधित 75 और 10वीं कक्षा के विज्ञान और गणित सामान्य ज्ञान तार्किक कंप्यूटर के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।

जरूरी दस्तावेज- ​​​पासपोर्ट साइज फोटो,सिग्नेचर, अंगूठे का निशान,दसवीं की मार्कशीट,जाति प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
.,विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि हो तो), शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट

आवेदन शुल्क- उम्मीदवारों को 500 शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के जरिए इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरा करें। आवेदन 15 नवंबर 2022 तक करना अनिवार्य होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews